गूगल

गूगल का प्रतीक-चिह्न
यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, गूगल (स्पष्टीकरण) देखें।
गूगल
प्रकारसार्वजनिक
उद्मोगइंटरनेट
कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर
स्थापना
मेन्लो पार्क, कैलिफ़ोर्निया
(4 सितंबर 1998)
founder = सर्गेइ ब्रिन
लैरी पेज
मुख्यालयगूगलप्लेक्स
माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया,
संयुक्त राज्य अमेरिका
क्षेत्रविश्वव्यापी
प्रमुख व्यक्तिसुंदर पिचाई
(सह-संस्थापक एवं सीईओ)
एरिक श्मिट
(कार्यकारी अध्यक्ष)
सर्गेइ
(सह-संस्थापक)
उत्पादगूगल उत्पादों की सूची देखें।
राजस्वGreen Arrow Up Darker.svg US$ 29.321 अरब (2010)[1]
प्रचालन आयGreen Arrow Up Darker.svg US$ 10.381 अरब (2010)[1]
निवल आयGreen Arrow Up Darker.svg US$ 8.505 अरब (2010)[1]
कर्मचारी26,316 (मार्च 31, 2011)[1]
सहायक कंपनियाँयूट्यूब, डबलक्लिक, On2 टेक्नोलॉजीज़,गूगल वॉयस, पिकनिक (सॉफ़्टवेयर),आद्वर्क, ऐडमॉब
वेबसाइटwww.google.com
गूगल एक अमरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कंप्युटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूंजी लगाई है। यह इन्टरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद[2] बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन प्रोग्राम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है।[3][4] यह कम्पनीस्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा संस्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस"[5][6][7] के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्जी ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था, है – "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)]"। सन 2006 से कंपनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है।

Comments