स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने डिवाइसेज को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च करती हैं, लेकिन कुछ समय बाद यह सॉफ्टवेयर पुराना हो जाता है। सॉफ्टवेयर को फिर से नया करने के लिए कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं। हाल ही में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइसेज से के लिए ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट देना शुरू कर दिया है। ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट में जेस्चर नैविगेशन, स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन, रीडिजाइन्ड क्विक सेटिंग, आसान वॉल्यूम कंट्रोल और अडैप्टिव बैटरी मोड जैसे फीचर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें इस साल ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने वाला है।
शाओमी मी ए2
मी ए2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। फोन स्टॉक ऐंड्रॉयड यूजर एक्सपीरियंस के साथ आता है और जल्द इसे ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए9

36,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ आने वाला यह फोन फिलहाल ऐंड्रॉयड ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस साल इसे ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल जाएगा।

Comments